आश्रम संचालक की सामूहिक पिटाई, युवती को दिया था अभद्र प्रस्ताव

Kolkata West Bengal

कोलकाता: एक युवती को कुप्रस्ताव देने के आरोप में शनिवार को एक आश्रम संचालक की पेड़ में बांधकर पिटाई की गई। घटना दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा थाना अंतर्गत अचिंत्यनगर ग्राम पंचायत इलाके के बिष्णुपुर गांव की है।

अंतत: पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित और उसके दो साथियों को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार बिष्णुपुर में हाल ही में ‘महानमिष्ठाली आश्रम नाम का एक आश्रम का निर्माण हुआ था। आश्रम में इलाके के लोगों का आना-जाना था।

आश्रम का संचालक अमलेश चक्रवर्ती तंत्र-मंत्र से लोगों के कष्टों के निवारण की बात करता था। हाल ही में, बिष्णुपुर की एक युवती से अमलेश चक्रवर्ती की बात हुई। अमलेश ने युवती को भद्दे-भद्दे मैसेज भेजे और वॉयस कॉल कर युवती को गंदे प्रस्ताव दिए। युवती के घरवालों को जब इस बात का पता चला तो वे आश्रम पहुंचे और अमलेश चक्रवर्ती की पेड़ से बांध कर पिटाई कर डाली। पुलिस ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *