प्रसिद्ध दिगवंत कलाकार राबिन मंडल की 96वीं जयंती पर कलाकार चंदन नायक की एकल कला प्रदर्शनी

Kolkata

कोलकाता : प्रसिद्ध ओड़िआ कलाकार चंदन नायक की एकल कला प्रदर्शनी का बुधवार को उद्घाटन हुआ। प्रसिद्ध कलाकार जोगेन चौधरी ने भूषण सुनयना गैलरी में 388-बी/1, प्रिंस अनवर शाह रोड स्थित गैलरी से प्रदर्शनी का उद्घाटन किये।

कलाकार मानसी मजूमदार, कालीकृष्ण गुहा, तपन मित्रा और कई अन्य लोग मौजूद थे। यह प्रदर्शनी चंदन नायक द्वारा दिवंगत कलाकार राबिन मंडल की 96वीं जयंती को समर्पित की गई है। इस दिन गुरु को याद करते हुए चंदन ने कहा कोलकाता में अपने संघर्षपूर्ण जीवन के दौरान, यह राबिन मंडल ही थे जिन्होंने उनकी प्रतिभा को परखा और उनके लिए मार्ग प्रशस्त किया।

इस दिन जोगेन चौधरी ने बताया कि चंदन की कला अब देश को पीछे छोड़कर विदेशों में भी सराही जा रही है। वह एक प्रतिभाशाली कलाकार है और उसके हाथ के जादू से भरे हुए हैं। यह प्रदर्शनी 30 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। 23 जनवरी को नेताजी जयंती और 26 जनवरी स्वतंत्रता दिवस केलिए बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *