बीरभूम : विश्व भारती विश्वविद्यालय में लगभग अब छह साल के बाद पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति की गई है। हाल ही में, इस पद की जिम्मेदारी कर्नल (सेवानिवृत्त) अशीष अग्रवाल को दी गई है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, अग्रवाल ने इस सप्ताह के शुरुआत में रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक कुमार महतो से कार्यभार ग्रहण किया।
इससे पहले वरिष्ठ शिक्षक डॉ.डी गुणशेखरन विश्वभारती के पूर्णकालिक रजिस्ट्रार थे। लेकिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भुवनेश्वर का रजिस्ट्रार पद संभालने के लिए उन्होंने 31 अगस्त 2015 को इस्तीफा दे दिया था।