KMC Election के बाद बीजेपी की नई राज्य समिति की घोषणा संभव

Kolkata


कोलकाता :
कोलकाता नगर निगम चुनाव (केएमसी) चुनाव के नतीजों के बाद बंगाल भाजपा की नई राज्य समिति की घोषणा हो सकती है। शीर्ष नेतृत्व पहले ही समिति में नए चेहरे लाने का संकेत दे चुका है। ऐसे में पार्टी के भीतर राज्य के कई नेताओं के नाम सूची से बाहर किए जाने की संभावना को लेकर काफी अटकलें हैं। इसके साथ ही बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद अनेक नेताओं ने पार्टी से तृणमूल कांग्रेस में घर वापसी की है।

इसके मद्देनजर बंगाल भाजपा ने अब दलबदलुओं की पहचान का कार्य शुरू किया है। दरअसल, राज्य में शीघ्र ही 111 नगर पालिकाओं के चुनाव होने की संभावना है। इन सब को ध्यान में रखते हुए भगवा नेतृत्व जल्द से जल्द एक नई राज्य समिति बनाना चाहता है। इसके उद्देश्य जिलों में निकाय चुनावों में अच्छे परिणाम प्राप्त करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलों को जिम्मेदारी आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। 21 दिसंबर के बाद भाजपा की प्रदेश कमेटी का ऐलान हो सकता है।

महासचिवों के पद पर अनेक फेरबदल होने की संभावना है। कई नाम उभरकर सामने आ रहे हैं। महासचिव संगठन के तहत तीन लोगों को सहायक महासचिव बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर बंगाल से सहायक सचिव के रूप में युवा नेता को तरजीह मिल सकती हैं। दक्षिण बंगाल के सहायक सचिव का पदभार अनुभवी नेता को दिया जा सकता है। मध्य कोलकाता के नेताओं में से एक को इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है। सह-अध्यक्ष और सचिवभी बदले जाएंगे। इसमें 12 सह-अध्यक्ष तथा 10 सचिव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *