NDRF की दूसरी वाहिनी मुख्यालय में धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजित

Forces National

कोलकाता : राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दूसरी वाहिनी ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हरिणघाटा स्थित अपने मुख्यालय परिसर में इस साल भी दुर्गा पूजा बड़े धूमधाम से आयोजित किया है। भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान से यहां देवी दुर्गा की पूजा हो रही है। पूरे आयोजन स्थल पर पंडाल भी बनाए गए हैं।

त्योहार में अपने परिवार से दूर रहकर राष्ट्र सेवा में लगे एनडीआरएफ के जवान, अधिकारी व उनके परिजन परिवार की तरह यहां दुर्गा पूजा में सम्मिलित होकर उत्सव का आनंद उठा रहे हैं। यहां दुर्गा पूजा का एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरी वाहिनी एनडीआरएफ के कमांडेंट सरदार गुरमिंदर सिंह के मार्गदर्शन में इस पूरे पूजा का संचालन हो रहा है।

सभी मिलकर भोजन का उठा रहे आनंद

दुर्गा पूजा के दौरान यहां जवानों, अधिकारियों व उनके परिजनों के लिए हर दिन विशेष भोजन भी तैयार किए जा रहे हैं। सभी मिलकर भोजन का आनंद उठा रहे हैं, जिससे परिवार जैसा माहौल दिखता है। देवी दुर्गा को हर दिन भोग प्रसाद भी चढ़ाए जा रहे हैं और इसके बाद सभी जवान व अधिकारी इसे ग्रहण करते हैं।

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर कमांडेंट गुरमिंदर सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने त्यौहारों को सामाजिकता की ओर ले जाने की ओर अग्रसर होना पड़ेगा, तभी इसकी सार्थकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *