कोलकाता: उत्तर कोलकाता के नीमतला इलाके में मौजूद एक लकड़ी के गोदाम में शनिवार की सुबह आग लग गई। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे महर्षि देवेंद्र रोड पर स्थित गोदाम में आग लगी।
आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की छह गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। इसके साथ ही जोड़ाबागान थाने की पुलिस मौके पर है। आग की लपटें और धुएं का गुबार इतना अधिक है कि आसपास के इलाकों में धुंआ से भर गया है।
![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_glossy,ret_img,w_1024,h_637/https://thebengal.in/wp-content/uploads/2022/07/fire-1024x637.jpg)
कुछ लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया है। आग पर कुछ देर बाद ही काबू पा लिया गया। किस वजह से आग लगी यह पता नहीं चल पाया है। इधर, राज्य की मंत्री शशि पांजा भी मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा है कि आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। इसे बुझाने की कोशिश हो रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।