BSF ने बॉर्डर इलाके में स्कूली छात्रों के लिए लगाई हथियार प्रदर्शनी

Forces

कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (BSF) अंतराष्ट्रीय सीमा की चौकसी के साथ–साथ सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए सुरक्षा बलों के प्रति जागरूकता और उत्साह जगाने के लिए समय–समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।

दक्षिणी बंगाल सीमांत के अन्तर्गत नदिया और उत्तर 24 परगना जिला के सीमावर्ती इलाकों में तैनात 82 वीं, 08 वीं और 68 वीं वाहिनियों की विभिन्न सीमा चौकियों में 17 और 18 दिसंबर, 2022 को 1100 से 1300 बजे तक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई।

इसके अलावा स्कूली बच्चों को BSF की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई साथ ही ड्यूटी में इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष उपकरणों की भी उनको जानकारी दी। इस प्रदर्शनी में सीमावर्ती इलाके के विभिन्न स्कूलों के कुल 437 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इसका लाभ उठाया।

दक्षिण बंगाल सीमांत के जन संपर्क अधिकारी ने बताया की सीमा सुरक्षा बल सीमा क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को भारतीय सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए समय–समय पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे फिजिकल ट्रेनिंग, भर्ती प्रक्रिया की जानकारी, लिखित परीक्षा के लिए क्लास,  कंप्यूटर नॉलेज, हथियारों की जानकारी  आदि आयोजित करती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *