शिव गुरु महोत्सव, चार को कोलकाता में और पांच फरवरी को बेलूर में संपन्न

Kolkata Latest news West Bengal

कोलकाता :  भगवान शिव को गुरु बनाने  औ साहब श्री हरींद्रानंद जी एवंम दीदी नीलम आनंद जी के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए कोलकाता और हावड़ा में शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया है। बुधवार को शिव शिष्यों ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इस बात की जानकारी दी।

शिव शिष्यों ने बताया कि चार फरवरी को कोलकाता के शील लेन माठ टेंगरा में शिव गुरु महोत्सव होगा और पांच फरवरी को बेलूर के चांदमारी फुलबॉट मैदान में होगा। इस महोत्सव में साहब का संदेश लेकर बरखा आनंद रांची से पहुंच रही है।

इस महोत्सव के माध्यम से पूरे विश्व के मानव को शिव का शिष्य होने का संदेश दिया जायेगा। भारतीय धर्म, दर्शन, अध्यात्म से भगवान शिव को पुरातन काल से आदि गुरु, जगत गुरु एवं विश्व गुरु कहा गया है। अनजान कारणों से भगवान शिव के गुरु स्वरूप से सामान्य लोग नहीं जुड़ पाये है, जगत गुरु शिव जन जन के गुरु हो सकते है।

वर्ष 1980 के दशक से हरीन्द्रानंद द्वारा जाति, लिंग, वर्ण, संप्रदाय आदि से परे मानव मात्र को भगवान शिव के गुरु स्वरूप से जुड़ने का आह्वान किया गया। यह अवधारणा पुर्णत : आध्यात्मिक है, जो भगवान शिव के गुरु स्वरूप से एक-एक व्यक्ति के जुड़ाव से संबंधित है।

संवाददाता सम्मेलन में कोलकाता एवं बेलूर महोत्सव के संयुक्त समिति के अमरकांत झा, जितेंद्र शर्मा, दयानंद दास, सर्वोदय गुप्ता, निर्मला गुप्ता, निर्मला दास, दुर्गावती सिंह, ज्योति साव, पुष्पा सिंह एवं अविनाश दास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *