महाशिवरात्रि पर अजय देवगन की आई भोला,  30 मार्च को होगी रिलीज

Business Entertainment Kolkata

कोलकाता : इस साल अजय देवगन की जिस फिल्म का दर्शक सबसे ज्यादा इंतज़ार कर रहे हैं। वो है भोला। इस फिल्म की जब से घोषणा हुई तभी से इस फिल्म को लेकर दर्शक के बीच उत्सुकता बढ़ी हुई है। इसके अलावा लगातार अजय देवगन इस फिल्म से जुड़े टीज़र और कोई न कोई क्लिप शेयर करते रहते हैं और हर क्लिप के बाद दर्शकों के दिल में फिल्म की प्रति प्रेम बढ़ता जाता है। भोला फिल्म को अजय देवगन डायरेक्ट कर रहे हैं और ये एक मास एंटरटेनर फिल्म बनने वाली है। अजय देवगन की फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज़ होने वाली है और आज भगवान शिव के पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर अजय देवगन ने भोला फिल्म से जुड़ी कुछ फोटो और अपने अनुभव साझा किए हैं। यहां हम इसी बारे में बात करने वाले हैं।

अजय देवगन ने अपनी फिल्म भोला की कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है। इस फोटो में अजय देवगन भगवान शिव की पूजा करते नज़र आ रहे हैं। उनके पीछे दर्शकों का एक हुजूम दिख रहा है। अजय देवगन ने इस फोटो में सफ़ेद रंग की धोती पहनी हुई है जिसे पहनकर वो पूरी तन्मयता से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके अलावा फोटो में अजय देवगन के ऐब्स साफ़ दिख रहे हैं। भगवान शिव को जल अर्पण कर रहे अजय देवगन का ऑरा कमाल का लग रहा है। उनके आसपास में पुजारी भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। अजय देवगन ने बनारस के गंगा घाट की फोटो भी शेयर की है।

इन फोटो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा है, “कभी-कभी एक निर्देशक मंत्र्मुघ्ध करने वाले फ्रेम के इंतज़ार में रहता है। और एक दिन सब कुछ बस हो जाता है। ये वो दिन था जब मैं बनारस में महाशिवरात्रि के सीक्वेंस को फिल्मा रहा था। मैंने एक अलग जादू महसूस किया जिसका सिर्फ अनुभव किया जा सकता है। उस स्थान की ऊर्जा और लोगों का एक आभामंडल एक फ्रेम में समा गया। जैसे ही भीड़ ने “हर हर महादेव” का उद्घोष किया, मैंने एक अतुलनीय दिव्य शक्ति अपने चारों ओर महसूस करी। आज मैं महाशिवरात्रि के अवसर पर अपनी फिल्म भोला के कुछ फोटोज आपसे साझा कर रहा हूं। उस जादू की तलाश करो और आप उसे देख सकोगे। हर हर महादेव।”

अजय देवगन की इस फोटो में भगवान शिव के प्रति प्रेम साफ़ देखा जा सकता है। आपको बता दें अजय देवगन भोला फिल्म की फ्रेंचाइजी बनाने वाले हैं और उन्होंने पिंकविला की रिपोर्ट में ये खुलासा किया है कि वो इस फिल्म के बाद भोला 2 और भोला 3 भी बना सकते हैं। हालांकि सलमान खान की भोला 2 में एंट्री को लेकर जो भी खबरें थीं मेकर्स  ने उन सभी खबरों को बेकार और फर्जी बताया है। और उनका कहना है फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है। हालांकि अजय और सलमान ने काफी अच्छी दोस्ती है लेकिन फिल्म को लेकर अभी तक ऐसा कोई भी प्लान नहीं बना है और टीम भोला, फिल्म की रिलीज़ में व्यस्त है। फिल्म 30 मार्च को रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *