अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की उत्तरी कोलकाता इकाई की ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी

Kolkata National

कोलकाता : हर बार की तरह इस बार भी अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच के उत्तरी कोलकाता इकाई की ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी सफलतापुर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुवात अंतर्रष्ट्रीय महिला काव्य मंच की पश्चिम बंगाल इकाई की अध्यक्षा आरती सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। आरती सिंह ने सभी सदस्यों को होली की अग्रीम बधाई दी। चंदा प्रहलादका ने सबका स्वागत किया। सुशीला चनानी ने सरस्वती वंदना कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। मंच का संचालन का काम नीलम जैन ने किया। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० उषा पाण्डेय ने किया और सबकी रचनाओं पर सकारात्मक टिप्पणी भी दी।

कार्यक्रम में जहाँ एक तरफ बसंत और होली पर गीत गाए जा रहे थे वहीं दूसरी तरफ शंकरभगवान के भजनों की की भी धुम मची रही। सभी सदस्याओं ने भक्तीयम और सुरीली आवाज में भजन और गीत प्रस्तुत किया। जिससे मंच पुरी तरह से भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में सीमा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस  कार्यक्रम में भाग लेने वाली कवयित्रियां में आरती सिंह, बबीता अग्रवाल कँवल, चंदा प्रह्लादका, डॉ० उषा पाण्डेय, नीलम जैन, ज्योति तिवारी,सीमा कंदोइ, शशि सर्राफ, सुशीला चनानी, सीमा गुप्ता, रीता चंद पात्र, प्रसन्ना चोपड़ा और शशि लाहोटी ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *