कोलकाता : महिला काव्य मंच के दक्षिणी कोलकाता ईकाई की ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी दिनांक 10मार्च दिन शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई | कार्यक्रम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच के पश्चिम बंगाल इकाई की अध्यक्षा आरती सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। सभी सदस्यों का स्वागत शशि लाहोटी ने निराले अंदाज में किया। वहीं कार्यक्रम में नीलम जैन ने सरस्वती वंदना कर मंच को भक्तिमय कर दिया।
महिला काव्य मंच के पश्चिम बंगाल की अध्यक्षा आरती सिंह ने सभी सदस्याओं के योगदान को सराहा। पुरे कार्यक्रम का संचालन सीमा गुप्ता द्वारा हुआ। जो धीरे -धीरे अपनी मंजिल की तरफ बढ़ता रहा। इस बार का विषय था, “भजन संध्या” कार्यक्रम में उपस्थित सभी कवयित्रियों ने एक से बढ़ कर एक भजन सुनाया। भजन सुनकर सभी भाव-विभोर हो गए।
कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय कृष्ण बिहारी मिश्र जी को सभी कवयित्रियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीता चंद्र पात्रा ने किया। उन्होंने सबकी रचनाओं पर सकारात्मक टिप्पणी दी। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मनोरमा बघेल ने दिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली आरती सिंह, बबिता अग्रवाल कंवल , सीमा गुप्ता, शशि लाहोटी, रेणु मिश्रा, रीता चंद पात्र, चंदा प्रहलाद, डाoउषा पांडे, दर्शना शर्मा, ज्योति तिवारी, सुशीला चनानी, नीलम जैन, शोभा देवी और मनोरमा बघेल है।