राष्ट्रपति को नागरिक सम्मान देने की तैयारी में ममता सरकार, 27 मार्च को पहुंचेगी कोलकाता

Kolkata National Politics West Bengal

कोलकाता : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पदभार संभालने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल आ रही हैं। वह दो दिनों के सफर पर कोलकाता आ रही हैं।। आगामी 27 मार्च को वह कोलकाता पहुंचेंगी। उसी दिन शाम को राज्य सरकार की तरफ से नागरिक सम्मान दिया जाएगा।

नेताजी इनडोर स्टेडियम में यह सम्मान समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने हाथों से यह सम्मान देने वाले हैं। उन्होंने ही इस कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ममता बनर्जी की पार्टी के कई नेताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर देश भर में आलोचना हुई थी।

खासकर ममता कैबिनेट में सहयोगी अखिल गिरी के बयान को लेकर विवाद गहराया था इसीलिए अब जबकि राष्ट्रपति बंगाल आ रही हैं तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें अच्छा संदेश देने की कवायद में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *