महिला काव्य मंच कोलकाता इकाई की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

West Bengal

कोलकाता: अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच, कोलकाता इकाई की काव्य गोष्ठी गुरुवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। दर्शना शर्मा ने दीप प्रज्वलन किया के साथ साथ उन्होंने गणेश वंदना भी की। गायत्री चक्रवर्ती ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया। रीता चंद पात्र ने सरस्वती वंदना कर पटल को भक्तिमय बनाया।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच पश्चिम बंगाल ईकाई की अध्यक्षा आरती सिंह ने सभी सदस्याओं को अपनी शुभकामनाएं दी। दर्शना शर्मा ने बेहतरीन ढंग से मंच संचालन किया और कार्यक्रम को मंजिल तक पहुँचाया।

कार्यक्रम की वशिष्ठ अतिथि सविता धीर ने सभी की कविताओं की सराहना की। रोमा सिन्हा ने अध्यक्षता की और सभी की कविताओं की सराहना की। सभी की कविताए़ं एक से बढ़कर एक रहीं। कवयित्रियों ने ‘मजदूर’ पर भी कविताएं सुनाईं।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली कवयित्रियां गायत्री चक्रवर्ती, बबिता अग्रवाल ‘कँवल’ (सिलीगुड़ी), दर्शना शर्मा, चंदा प्रह्लादका, डॉ० रंजना शर्मा, डॉ० उषा पाण्डेय, सविता भुवानिया , सीमा गुप्ता, रोमा सिन्हा, सविता धर, शशि लाहोटी, सुशीला चनानी, एकता गुप्ता (कानपुर), सिपाली गुप्ता, सुशीला ललवानी, नीतू शर्मा और रीता चंद पात्र| थी। दर्शना शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *