बड़ी उपलब्धि : अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के कवर पेज पर झारखंड की संस्कृति को मिली जगह

Entertainment State

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय फैशन मैगजीन प्लेटफार्म ने अपने कवर पेज पर कई दिग्गज सितारों के बीच झारखंड के धनबाद की रहने वाली संस्कृति जीवंतिका सिंह को जगह दी है। खास बात यह है कि इस मैगजीन में दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अभिनेता रणबीर सिंह व विक्की कौशल जैसे बड़े सितारों के बीच युवा माडल संस्कृति की तस्वीर को स्थान मिला है। इसके कवर पेज पर संस्कृति को जगह मिलना न सिर्फ धनबाद बल्कि पूरे झारखंड व महिला युवा पीढ़ी के लिए गर्व का विषय है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन, डिजाइन, लाइफस्टाइल, कला व संस्कृति के लिए प्रसिद्ध यह मैगजीन साल में दो बार अप्रैल व नवंबर माह में ही प्रकाशित होती है। खास बात यह भी है कि झारखंड से फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा के बाद संस्कृति दूसरी ऐसी माडल है, जिसे इस प्रतिष्ठित मैगजीन में कवर पेज पर जगह मिली है। विशेषकर यूरोपियन देशों में यह मैगजीन सबसे अधिक पढ़ी जाती है।

बता दें कि संस्कृति रिपब्लिक डे परेड में दिल्ली से हर साल लाइव कमेंट्री करने वाले जाने-माने उद्घोषक और फिलहाल झारखंड पुलिस के एसटीएफ में एसपी पद पर सेवा दे रहे कर्नल जेके सिंह की छोटी पुत्री हैं। कर्नल सिंह अपनी शौयपूर्ण आवाज के लिए एक जाना-पहचान नाम हैं। विशेषकर भारतीय सेना में।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमिताभ बच्चन तक उनकी आवाज के मुरीद हैं। संस्कृति की बड़ी बहन सृष्टि जीवंतिका सिंह झारखंड की पहली महिला पायलट हैं, जिन्हें बतौर पायलट पांच हजार घंटे से ज्यादा हवाई जहाज उड़ाने का अनुभव है। संस्कृति भी अपनी बड़ी बहन की तरह पायलट बनना चाहती हैं। संस्कृति को माडलिंग भी बहुत पसंद है। इस वजह से बीच-बीच में वह फोटो शूट करवाती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *