कोलकाता : भारत के अग्रणी निजी रेडियो और मनोरंजन नेटवर्क 93.5 रेड एफएम ने एक बार फिर भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड के साथ मिलकर गट्स एंड ग्लोरी कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह आयोजन 30 नवंबर, 2024 को फोर्ट विलियम स्टेडियम में होगा। इस वार्षिक संगीत समारोह का उद्देश्य 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत को परिभाषित करने वाले वीरता और बलिदान का जश्न मनाना है।
मुख्य कार्यक्रम से पहले ग्लोरी बाइक राइड के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। इसमें सेना के 35 जवान और 35 नागरिक शामिल होंगे, जो फोर्ट विलियम में एक प्रतीकात्मक ब्रेकफास्ट राइड करेंगे। इस राइड का नेतृत्व स्वयं आर्मी कमांडर करेंगे। गट्स एंड ग्लोरी – सैल्यूट 71 का मुख्य आकर्षण साप्ताहिक डॉक्यू-ड्रामा होंगे, जो 1971 के युद्ध के नायकों की रोमांचक कहानियों को ऑडियो और वीडियो फीचर्स के माध्यम से पेश करेंगे। इसके अतिरिक्त, भारतीय सेना के नेतृत्व में इंटरएक्टिव हेरिटेज वॉक्स का आयोजन किया जाएगा, जो नागरिकों को फोर्ट विलियम के ऐतिहासिक अतीत से परिचित कराएगा। इसमें 1971 के युद्ध से जुड़ी क्विज़ और रोचक कहानियां भी शामिल होंगी।
कार्यक्रम का भव्य समापन एक शानदार समारोह के साथ होगा, जिसमें विश्व प्रसिद्ध मणिपुरी गायिका मंगका मायांगलंबम अपनी प्रस्तुति देंगी। वे मणिपुरी संगीत को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, आर्मी बैंड, संगीतकार सौरेंद्रो-सौम्यजीत, कवि सुदीप भोला, और लोकप्रिय गायक दिव्य कुमार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। दर्शकों को पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन और विशेष रूप से तैयार व्यंजनों का भी आनंद मिलेगा।
रेड एफएम और मैजिक एफएम की डायरेक्टर और सीओओ निशा नारायणन ने इस अनाउंसमेंट पर कहा, “1971 का युद्ध हमारे दिलों में सैनिकों की बहादुरी के लिए हमेशा दर्ज रहेगा। गट्स एंड ग्लोरी हमारे उन नायकों को समर्पित एक छोटा सा प्रयास है, जिन्होंने अडिग संकल्प के साथ लड़ाई लड़ी। हम इन कहानियों को जीवंत बनाने के लिए ईस्टर्न कमांड के साथ साझेदारी करके गर्व महसूस करते हैं। ‘गट्स एंड ग्लोरी – सैल्यूट 71’ हमारी राष्ट्रीय इतिहास को आकार देने वाले बलिदानों को श्रद्धांजलि और नागरिकों को इसमें भाग लेने का एक अनूठा अवसर है।”
93.5 रेड एफएम के बारे में: रेड एफएम भारत का सबसे बड़ा रेडियो चैनल और प्रमुख एंटरटेनमेंट नेटवर्क है। हम अपनी ब्रांड फिलॉसफी और दृष्टिकोण ‘बजाते रहो!’ के साथ लाखों दिलों में बसे हुए हैं। अपनी दो दशकों की विरासत और विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, हम ‘लार्जर देन लाइफ अनुभवों’ की नींव रखते हैं। हम देश भर में 69 रेडियो स्टेशनों के विशाल पदचिह्नों के माध्यम से श्रोताओं और दर्शकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव पर पनपते हैं। हम ओरिजिनल पॉडकास्ट, डिजिटल शो और ऑन-ग्राउंड इवेंट बनाते हैं, जो स्वतंत्र संगीत पेश करते हैं, पूर्ण रूप से नेक नीयत के साथ प्रचार करते हैं और सच बोलते हैं। ‘रेड एफएम ने ‘स्टेशन ऑफ़ एक्सप्रेसन’ के रूप में, सर्वश्रेष्ठ ब्रांड, सर्वश्रेष्ठ एफएम स्टेशन और सर्वश्रेष्ठ आरजे सहित 663 से अधिक पुरस्कार जीते हैं।
