कोलकाता : महिला सशक्तिकरण और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने शनिवार को खिदिरपुर ओडिया स्कूल की 54 छात्राओं को स्कूल बैग, छाता, पानी की बोतलें, टोपी और पेन वितरित किए। यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।
भव्य समारोह में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के महाप्रबंधक एवं कोलकाता अंचल के आंचलिक प्रमुख लोकनाथ साहू ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। वे सुनागरिक बनेंगे और देश का निर्माण करेंगे। अपने गुरु और माता-पिता को कभी न भूलें।”
इस अवसर पर कोलकाता मेट्रो के आंचलिक प्रमुख संतोष कुमार साहू, हावड़ा क्षेत्रीय प्रमुख सुरेंद्र सिंह गोस्वामी, ग्रेटर कोलकाता के क्षेत्रीय प्रमुख अमित कुमार, ओडिया बैंकिंग एंड फाइनेंशियल क्लब के अध्यक्ष के.सी. बेहेरा, महासचिव पुष्कर तराई और खिदिरपुर ओडिया हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक राजेश कुमार सेठी भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदान की और उन्हें सुनागरिक बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन यूनियन बैंक की महिला सशक्तिकरण अधिकारी रुबीरा धानी ने किया।
समारोह के अंत में बैंक की ओर से 54 छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बस द्वारा पिकनिक पर ले जाया गया। इस दौरान बच्चों ने पहले रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया संग्रहालय और उसके बाद साइंस सिटी का आनंद उठाया।
