बेटे के शव के साथ चार दिनों तक घर पर ही बंद रही मां

West Bengal

कूचबिहार: कूचबिहार के वार्ड 14 स्थित मैगजीन रोड में एक मां घर में बेटे के शव के साथ चार दिनों से रह रही थी। मृतक का नाम विश्वजीत अचार्जी (55) है। जबकि मां का नाम छाया रानी अचार्जी (96) बताया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विश्वजीत कुचबिहार नगर पालिका में अस्थाई कर्मचारी था। इलाके में दो दिनों से लोगों को अचार्जी के घर से बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों ने अज्ञात संदेह के तहत पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर भीतर गई तो दंग रह गई। यहां पुलिस ने छाया रानी को उसके बेटे विश्वजीत के शव के पास बैठा पाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *