दिलीप के बाद अब सुकांत ने खोला सीबीआई के खिलाफ मोर्चा

Politics

कोलकाता: कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष दिलीप घोष ने सीबीआई की जांच को लेकर पर सवाल उठाया था। जिसके बाद काफी सवाल खड़े हुए थे, बाद में केंद्रीय नेतृत्व को दिलीप घोष को सतर्क करना पड़ा। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सीबीआई जांच की गति को लेकर मुंह खोला है।

राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा की सीबीआई जांच को लेकर सुकांत मजूमदार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द जांच संपन्न होती तो हमें खुशी होती। बहुत समय हो गया, एक साल बीत गया। इतनी देर बाद गिरफ्तार किया जा रहा है। पहले गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? सीबीआई की कार्रवाई तेज हो तो हमें खुशी होगी। हमारे अनुसार धीमी गति से कार्रवाई हो रही है।

शनिवार को बैरकपुर में भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उक्त बातें कही। बता दें कि गत 26 जुलाई को बैरकपुर के चिड़ियामोड़ इलाके में भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिमलेश तिवारी पार्टी के विरोध मार्च में घायल हो गए थे। इस दिन, सुबह में सुकांत मजूमदार उनसे मिलने पहुंचे थे। यहीं पर सुकांत मजूमदार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीबीआई की जांच की गति को लेकर असंतोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *