सितंबर में बीरभूम जिले का दौरा करेंगी मुख्यमंत्री ममता

Politics West Bengal

कोलकाता: गौ तस्करी मामले में बीरभूम के तृणमूल जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सितंबर में बीरभूम का दौरा करने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, ममता सितंबर के दूसरे सप्ताह में बीरभूम का दौरा करेंगी। इस दौरान, वह ग्राम पंचायतों और नगरपालिकाओं में पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगीं।

ममता बनर्जी का प्रस्तावित बीरभूम दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। ऐसे समय में वह जा रही हैं जब उनके विश्वासपात्र और बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल जेल में हैं। गौ तस्करी मामले में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। अनुब्रत मंडल इस समय आसनसोल जेल में है। ऐसा माना जा रहा है कि तृणमूल सुप्रीमो के दौरे का मुख्य उद्देश्य पंचायत चुनाव से पहले जिला स्तरीय संगठन को मजबूत करना है।

ममता बनर्जी बीरभूम में क्या संदेश देती हैं, यह देखने वाली बात होगी। खासकर, लोगों की नजर इस बात पर होगी कि क्या अनुब्रत मंडल की गैरमौजूदगी में संगठन चलाने की उनकी अपनी क्या योजना है। हालांकि, अभिषेक बनर्जी सितंबर के पहले सप्ताह में बीरभूम पार्टी संगठन के साथ बैठक कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पंचायत चुनाव से पहले संगठन में बदलाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *