महसूस चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जलसेवा कैंप का आयोजन

Kolkata

कोलकाता: महसूस चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए कोलकाता के बड़ाबाजार जगन्नाथ घाट के निकट मुफ्त जल वितरण सेवा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष करिश्मा खन्ना द्वारा किया गया। करिश्मा खन्ना ने बताया कि यह कैंप रविवार संध्या रब से शुरू हुआ है जो सोमवार की सुबह तक चलेगा और इस मौके पर  लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं को जल सेवा दी गई। .

आपको बता दें कि महसूस चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले 5 सालों से समाज सेवा का कार्य कर रही है इस संस्था में महिलाओं बच्चों के उत्थान के लिए विशेषकर कार्य किए जाते रहे हैं। समय-समय पर संस्था द्वारा मेडिकल कैंप, जलसेवा, भोजनसेवा के साथ अन्य कई कैंपों का भी आयोजन करती है।

संस्था के अध्यक्ष करिश्मा खन्ना ने आगे बताया कि महसूस चैरिटेबल ट्रस्ट बच्चों की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देता है। संस्था द्वारा बच्चों को मुफ्त पाठ्य सामग्री दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *