गंगासागर में तीर्थयात्रियों लगी भीड़, प्रशासन ने कसी कमर

National West Bengal

सागरद्वीप : मकर संक्रांति के पुण्य स्नान से पहले ही गंगासागर में पुण्य स्नान के लिए पुण्यार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी है। सागरद्वीप में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। काकद्वीप में लाट-8 घाट तो सागर में कचुबेरिया में लोगों की भीड़ का रेला देखा जा रहा है।

गंगासागर  तक आने वाली सभी बसों में  काफी भीड़ रही। गंगासागर में पुण्यार्थियों का उत्साह  देखते ही बन रहा है। सागर तट पर ढाकी और 100 महिलाओं द्वारा शंकनाद के साथ सागर आरती  हुई। यह पहली बार था जब गंगासागर मेला शुरु होने के साथ ही सागर आरती हुई। आने वाले दिनों में अब हमेशा सागर आरती की जाएगी।

गागासागर में तीर्थयात्रियों का जत्था भक्तिभव के साथ सगरद्वीप पहुंचकर अपने आपे का काफी खुश अहसास कर रहे है। रात को गंगासागर में  स्थित कपिलमुनि मंदिर रंगीन प्रकाश सज्जा में  कई किलोंमिटर तक जगमगा रहा है।

लगभग तीन लाख की आबादी वाला सागरद्वीप लोगों की भीड़ के लिए तरसता है। पर मकर संक्रांति के पूर्व पर  कपिलमुनि का मंदिर रंगीन रोशनी से पुरी तरह जगमगा रहा है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुरे गंंगासागर मेले में पुलिस ने काफी मुस्दैती से काम कर रही है। हर जगह से सीसीटीवी कैमरे की मदद से पैनी नजर रखी जा रही है। कोलकाता के बाबुघाट से गंगासागर तक कुल 1100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *