गंगासागर में महिला तीर्थयात्री हुई बीमार, अधेड़ की मौत

National West Bengal

Pकोलकाता:  गंगासागर मेले में में दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि, एक महिला को दिल का दौड़ा पड़ा। महिला को तुरंत एयरलिफ्ट कर कोलकाता ले जाया गया। वहीं दुसरी तरफ मरने वाले  की पहचान धर्मपाल (58) के रुप में हुई।

वह हरियाणा का रहने वाला था। दक्षिण 24 परगना जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने की वजह से धर्मपाल की मौत हुई। जिला प्रशासन के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मपाल नामखाना के रास्ते गंगासागार पहुंचा था। जहां से वो नारायणपुर पहुंचे।

वहीं बस से उतरने के दौरा उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दिल का दौरा पड़ने के बाद एक महिला को एयर एंबुलेंस से कोलकाता लाया गया। महिला की पहचान चंद्रावती वर्मा (37) के रुप में हुई। दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी सुमित गुप्ता ने बताया कि महिला को इलाज के लिए पहले सागर अस्पताल ले जाया गया था।

जहां ईसीजी समेत अन्य कई जांच के बाद पता चला कि महिला को दिल कौ दौरा पड़ा है। जिसके बाद तुरंत महिला को एयर एंबुलेंस की मदद से मेलाग्राउंड से हावड़ा के डोमुरजुला ले जाया  गया। जहां से एंबुलेंस की मदद से महिला को एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां महिला  का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *