उत्तर कोलकाता इकाई के अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन मासिक कविता गोष्ठी

Kolkata West Bengal

कोलकाता: उत्तरी कोलकाता ईकाई के अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच का ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी आयोजन को सफलतापूर्वक  सम्पन्न हुई। दीप प्रज्वलन अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच, उत्तरी कोलकाता ईकाई की अध्यक्षा चंदा प्रह्लादका ने किया। उन्होंने सप्रेम सबका स्वागत किया।  सबिता भुवानिया ने सरस्वती वंदना कर मंच को भक्तिमय कर दिया।

मुख्य अतिथि डॉ० इंदु झुनझुनवाला ने सभी की कविताओं को सराहा। उन्होंने अपनी पुस्तक “आज की अहिल्या” में वर्णित अहिल्या के चरित्र पर प्रकाश डाला। सबिता भुवानिया ने मंच का संचालन बखूबी  किया और कार्यक्रम को मंजिल तकपहुँचाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० उषा पाण्डेय नेकिया। उन्होंने सभी की रचनाओं पर सकारात्मक टिप्पणी की। विषय स्वतंत्र था। सभी सदस्याओं ने कविता, गीत, गज़ल, संस्मरण आदि सुनाएं | सभी की रचनाएँ एक से बढ़कर एक रहीं |

धन्यवाद ज्ञापन चंदा प्रह्लादका ने किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली कवयित्रियां थीं चंदा प्रह्लादका, डॉ० इंदु झुनझुनवाला, प्रसन्ना चोपड़ा, डॉ० उषा पाण्डेय, दर्शना शर्मा, शोभा देवी, सविता भुवानिया, उषा जैन, सीमा गुप्ता, सुशीला चनानी, नीतू दाधिच व्यास और शशि लाहोटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *