ॐ स्काई सिटी, रिसड़ा में इस साल भी धूमधाम से हो रही दुर्गा पूजा

District Kolkata West Bengal

हुगली/ कोलकाता : ॐ स्काई सिटी सोसाइटी, रिसड़ा में इस साल भी बहुत धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। सोसाइटी के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार शाम को हुआ।उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रिसड़ा विद्यापीठ के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तिवारी व पूर्व प्रधानाचार्य राम पुकार सिंह सम्मिलित हुए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में महसूस चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्षा करिश्मा खन्ना और आईआईटी मैथ ईजी, भौतिक विज्ञान के मशहूर शिक्षक संदीप सर आमंत्रित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ रेखा झा द्वारा प्रस्तुत मां भगवती की प्रार्थना गीत से हुआ।

इस मौके पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने दुर्गा पूजा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया एवं सभी को बुराई के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद करने की सीख दी। राम पुकार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि मां विश्व की सबसे बड़ी एवं जीवन की पहली शिक्षक हैं। उन्होंने मातृशक्ति की महिमा का बखान किया।

करिश्मा खन्ना ने सोसाइटी के सभी बच्चो का अभिवादन करते हुए उन बच्चों के विकास के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। मशहूर भौतिक विज्ञान शिक्षक ने भी शिक्षा और मां की महिमा का बखान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रवादी कवि नवीन कुमार सिंह ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन कवि कमला पति निडर ने किया। उद्घाटन समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में मोहन सिंह, माधव पांडेय, अनुज पांडेय, पुष्पेन धर, गौतम दास, संजय तिवारी, अशोक दास, विनय कुमार, प्रमोद सिंह, कुंदन शाव, युधिष्ठिर बेहेरा, राज कुमार शर्मा, कुमार सत्यम, अभिषेक सिंह, चंदन शर्मा, रविंद्र कुमार यादव, एनएन सिंह, धीरज सिंह, दिनेश कुमार, राजेश श्रीवास्तव, राज नारायण झा, रेखा झा, शीतल शर्मा, पुष्पा झा, सुशील वर्मा, यशवंत सिंह, राम कुमार झा, मनोज पांडेय, अनिल सिंह, नवल किशोर चौबे, बहादुर, राम विलास यादव समेत समस्त ओम स्काई सिटी परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *