कोलकाता : बंगवासी मैथिल उन्नयन समिति कोलकाता ने शनिवार को कवि कोकिल महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।

इस मौके पर समिति के सदस्यों ने सियालदह में विद्यापति सेतु पर अवस्थित बाबा विद्यापति की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान विद्यापति द्वारा रचित देवी वंदना जय- जय भैरवी… का भी गायन किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने विद्यापति के कृतित्व और योगदान पर प्रकाश डाला। 1448 ई० में कार्तिक माह के धबल त्रयोदशी के दिन विद्यापति का अवसान दिवस माना जाता है।
समिति की तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में उपाध्यक्ष अशोक झा वीरपुर, महासचिव आनंद मोहन झा मारूकिया, मार्गदर्शक समिति के अध्यक्ष अखिलेश्वर झा वीरपुर, प्रदीप कुमार झा नरूआर एवं दिलीप झा बेला सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस दौरान लोगों में प्रसाद भी वितरण किया गया।