महाकवि विद्यापति की स्मृति में कोलकाता में 573 दीप प्रज्ज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि

Kolkata State West Bengal

कोलकाता : महाकवि विद्यापति भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। उनके 573वें अवसान दिवस पर मिथिला विकास परिषद की महिला शाखा मिथिला महिला मंच के द्वारा कोलकाता के तारासुंदरी (यात्री नागार्जुन) पार्क में रविवार को एक साथ 573 दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में यहां रहने वाले मिथिला क्षेत्र के लोगो ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मिथिला के पंडितों अनिल कुमार झा, शैलेंद्र झा, गगन झा, बजरंगवली, पवन झा, चंद्र कांत झा, ललित झा, पुणेश्वर ठाकुर ने स्वस्ति वाचन किया, जिससे संपूर्ण वातावरण मिथिलामय हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिला महिला मंच की अध्यक्ष शैल झा एवं संचालन रूपा चौधरी ने किया।

विद्यापति रचित प्रसिद्ध भगवती वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यापति रचित प्रसिद्ध भगवती वंदना जय- जय भैरवि…… से हुआ, जिसे उपस्थित मैथिलानी महिलाओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात मिथिला महिला मंच की अध्यक्ष शैल झा एवं मिथिला विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक झा रूपा चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान कविपती विधापति एवं पार्क में मिथिला विकास परिषद के द्वारा स्थापित वैद्यनाथ यात्री नागार्जुन की मूर्ति पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इस मौके पर मिथिला विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक झा ने मिथिला को विभूतियों का हृदय स्थली बताते हुए कहा कि महाकवि विधापति की रचनाओं और उनके शिवभक्ति भाव से प्रभावित होकर खुद भगवान शिव उगना के नाम से चाकर के रूप में विद्यापति की सेवा की।

विद्यापति की रचनाओं से कविगुरु भी प्रभावित थे

झा ने कहा कि विद्यापति की रचनाओं से कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर भी प्रभावित थे। शाम में विद्यापति की याद में 573 दीपकों के एक संग प्रज्ज्वलित करने के साथ मिथिला वासियों के द्वारा महाकवि विद्यापति अमर रहे, हर हर महादेव व बाबा भूतनाथ के संग जय मिथिला जय मैथिली के जयकारे से संपूर्ण वातावरण मिथिलामय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान मिथिला महिला मंच की ओर से रूपा चौधरी, चंचला झा, विभा झा, संगीता झा, सुनीता झा, रेखा देवी, कलेवर चौधरी, सावित्री देवी, नूतन सिन्हा, अर्चना सिंह, ममता झा, कुमारी डोली ठाकुर, भूमि ठाकुर, माया ठाकुर, झलक ठाकुर के द्वारा विद्यापति रचित गीतों को प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर कृष्ण प्रताप सिंह, नारायण ठाकुर, अशोक झा (2) विनोद झा, मदन चौधरी, फेकू राय, शक्ति सिन्हा, पूनम झा, पोषणजीत सिंह, रघुनाथ चौधरी, अजय तिरहुतिया, नबो नाथ झा, विनय भूषण, महेश मिश्रा, लाल झा, मैथिली उन्नयन समिति के मोहन झा, अखिलेश्वर झा, अशोक झा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *