रामनवमी पर सुंदरकांड पाठ: युवाओं को आध्यात्मिकता से जोड़ने की पहल

Kolkata

कोलकाता : नेक्स्टजेन प्रगति फाउंडेशन ने रामनवमी के अवसर पर बैंकशाल कोर्ट स्थित श्री बैंकशाल त्रिपुरारी महादेव मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और भगवान श्री राम के लीलाविशेषों का विस्तारपूर्वक पाठ अदा किया गया। इसके साथ ही, भगवान श्री राम को भोग अर्पित किया गया और भोग का वितरण भी किया गया।

संस्था के सह सचिव अरुण सिंह ने कहा कि अगर युवा भक्ति और अध्यात्म मार्ग पर चलेगा तो देश और समाज की हर तरफ से तर्रकी होगी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को धार्मिकता और आध्यात्मिकता के महत्व को समझाना और उन्हें इस विशेष उत्सव के माध्यम से आध्यात्मिक अनुभव करने का अवसर प्रदान करना था।

इस अवसर पर कई प्रमुख समाजसेवी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें आचार्य पंकज मिश्र, रोहित पाठक, अरुण सिंह, अरुण तिवारी, पवन मिश्रा, अजय ओझा, श्रेयस मिश्रा, नीतीश मिश्रा, आदित्य सिंह, रौशन राम, रवि राम, मनीष सिंह, राहुल चौधरी, सागर सिंह, विवेक पांडे, हनी सिंह, विकाश दुबे, राहुल चौधरी, आर्यन सिंह, राजेश तिवारी, वर्दांत, यशवंत, कृष्ण पाठक, इशान व अन्य शामिल थे।

समाजसेवी रोहित पाठक ने कहा कि हम युवाओं को सही मार्ग पर लाने के लिए आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।संस्था के उपाध्यक्ष पवन साव ने बताया कि आध्यात्म और राम नाम में उन्हें आनंद की अनुभूति मिलती है।

वहीं आयोजन में शामिल नीरज साव ने बताया की आध्यात्म आने वाली पीढ़ी को नया रह दिखा रही है। वहीं सुंदरकांड पाठ का सह संचालन कर रहे पवन मिश्रा ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से शरीर और मन दोनों को बल मिलता है।

इस कार्यक्रम ने समाज में आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने और समाज के सभी वर्गों के लोगों को एकसाथ आने और मिलने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *