कोलकाता : बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमान्त के अंतर्गत 146 वीं बटालियन की सीमा चौकी चरभद्र बेस के जवानों ने एक सप्ताह में दूसरी बार सोना जब्त किया है। सीमा चौकी चरभद्र के जवानों ने एक ट्रैक्टर चालक को चार सोने के टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया जब वह इन सोने के टुकड़ों को बांग्लादेश से भारत में तस्करी का प्रयास कर रहा था। जब्त सोने का कुल वजन 232 ग्राम है और अनुमानित कीमत 18.73 लाख है।

ज्ञात रहे की बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमान्त ने एक ही सप्ताह में यह तीसरी सोने की जब्ती की है जिसमें दो सोने की जब्ती सीमा चौकी चरभद्र के इलाके में हुई है और इस सप्ताह में बीएसएफ ने 1.44 करोड़ का कुल 1.87 किलो सोना जब्त किया है।
सीमा चौकी चारभद्र बेस को संभावित सोने की तस्करी के बारे में सूचना मिली। जवानों ने तस्करों पर नजर रखने के लिए संदिग्ध जगह पर घात लगाया। बाद में सूत्रों से खबर मिली कि तस्करों ने अपना रास्ता बदल दिया है और सोना दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया,जो बीओपी चारभद्र बेस के डोमिनेशन रेखा के ठीक पीछे अपने ट्रैक्टर के साथ जमीन पर खेती कर रहा था। घात लगाने वाली पार्टी ट्रैक्टर की ओर भागी और बीएसएफ पार्टी ने ओपी पॉइंट पर बताये गए ट्रैक्टर को रोक लिया। तलाशी के दौरन ड्राइवर सीट के ठीक नीचे से सोने के चार टुकड़े मिले। जिसके बाद ट्रेक्टर चालक को जब्त किये गए सोने के साथ आगे की कार्रवाई के लिए BOP चारभद्र बेस लाया गया।
पूछताछ के दौरन ट्रैक्टर चालक ने बताया की जब डोमिनेशन रेखा के आगे वह अपनी जमीन पर खेती कर रहा था तभी चर उदय नगर कॉलोनी (मुस्लिमपारा) गांव से एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और उसे चार आधे कटे सोने के टुकड़े दिए थे। जब्त सोने व गिरफ्तार व्यक्ति को ट्रेक्टर सहित सीमा शुल्क विभाग जालंगीको सौंप दिया गया है।
BSF दक्षिण बंगाल सीमान्त के जनसंपर्क अधिकारी ने बीएसएफ कर्मियों के प्रयासों की सराहना की और तस्करी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए BSF की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने सीमावर्ती निवासियों से सोने की तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को बीएसएफ की सीमा साथी हेल्पलाइन 14419 पर रिपोर्ट करने या 9903472227 पर व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
