कोलकाता : ओडेंस क्लब, कोलकाता में पिंक रोजेज एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित ‘एचके मिस्टर, मिस, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 – सीजन 7’ सौंदर्य प्रतियोगिता न केवल फैशन और ग्लैमर का मंच बनी, बल्कि यह सामाजिक सरोकारों और प्रतिभा को मंच देने का माध्यम भी साबित हुई।
पिंक रोजेज एंटरटेनमेंट की प्रमुख, मिसेज एशिया विजेता, अंतर्राष्ट्रीय मॉडल, सामाजिक कार्यकर्ता और एडवोकेट हिना कौसर की पहल और प्रबंधन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य ऐसे युवाओं और महिलाओं को मंच देना था जो सामाजिक या आर्थिक रूप से पिछड़े हैं, लेकिन उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है। हिना कौसर ने मीडिया और फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले इन प्रतिभागियों को एक नया मंच प्रदान किया।
इस दिन करीब 30 प्रतियोगियों ने विभिन्न कैटेगिरी में रैंप पर अपने टैलेंट और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। वहीं, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली लगभग 20 प्रतिष्ठित हस्तियों को “रवींद्रनाथ टैगोर सम्मान” से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं की घोषणा इस प्रकार की गई:
- किड्स वर्ग: डैक्स रॉय और संप्रीति नस्कर
- मिस्टर वर्ग: शुभम स्नेहल
- मिस वर्ग: प्रतीक्षा सरकार
- मिसेज वर्ग: प्रीति रंजन
विजेताओं को क्राउन, ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन सुपरमॉडल सप्तमी बनर्जी ने शानदार तरीके से किया।
कार्यक्रम की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि अगर मंच मिले, तो प्रतिभा किसी पृष्ठभूमि की मोहताज नहीं होती। हिना कौसर और उनकी संस्था की यह पहल युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।
