कुएं में गिरऩे से चाय श्रमिक की मौत

West Bengal

उत्तर दिनाजपुर : उत्तर दिनाजपुर जिले केमाझीयारी ग्राम पंचायल इलाके बटतला में एक चाय श्रमीक कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रमीक चाय पत्तियां बटोरने चाय बागान गया था। घटना रविवार सुबह की है। मरने वाले श्रमीक की पहचान 36 साल के रूबेन एक्का के रुप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मशीन की मदद से चाय की पत्तियां उठाने का काम चल रहा था। उसी समय लापरवाही के चलते रूबेन कुएं में गिर पड़ा। यह देखकर वहां मौजूद अन्य श्रमिकों ने स्थानीय लोगों की मदद से रूबेन को कुंए से बाहर निकाला। पर तबतकर उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *