सुहागरात के अगले दिन ही दुल्हे का फंदे से लटकता शव बरामद

National

हावड़ा : सुहागरात के अगले दिन दुल्हे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना हावड़ा के बी गार्डेन थाना अंतर्गत शालीमार इलाके की है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक है। सूचनामिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुल्हे ने खुदकुशी क्यों की, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गत7 दिसंबर को शालीमार निवासी आदर्श साव (24) की शादी बैरकपुर की निवासी वर्षा कुमारी के साथ हुई थी।

परिजनों ने बताया कि दोनों की सहमति से धूमधाम से शादी हुई। बुधवार की रात दुल्हन ससुराल पहुंची। गुरूवार को सुहागरात और शुक्रवार को बहू-भात का आयोजन था। दुल्हन ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक था। शुक्रवार की सुबह होते ही पति ने उसे नहाने के लिए बाथरूम जाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद वह कमरे में जैसे ही पहुंची, आदर्श ने फंदा लगा लिया था। चीख-पुकार सुनकर घर के लोग पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों‍ ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *