बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, सौतेली मां भी घायल

Kolkata West Bengal

कोलकाता: नदिया जिले में एक बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार की हत्या कर दी और जब सौतेली मां ने विरोध किया, तो बेटे ने उस पर भी हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गईं। पति को बचाने के प्रयास में हत्यारोपी की सौतेली मां भी घायल हो गईं। पुलिस जांच के बाद आरोपी बेटे बापन हलदर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक इंद्र देवनाथ (38) पेशे से दिहाड़ी मजदूर है, जिस दिन उसे काम मिलता था, उस दिन वह अपना गुजारा करता है। पड़ोसियों का दावा है कि एक गरीब परिवार से आने के बावजूद इंद्र देवनाथ एक परिवारिक व्यक्ति था।

नवद्वीप के चंद्रा कॉलोनी इलाके में बच्चों और दूसरी पत्नी के साथ रहता था। कथित तौर पर, सोमवार की सुबह बेटे ने अचानक अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने अपने पिता के शरीर को कई वार कर मार डाला। पति को बचाने के प्रयास में पत्नी सीमा हलदर भी घायल हो गई। उसका हाथ भी धारदार हथियार से कट गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *