महिला मंच की ओर से स्वामी शिवानंद जी को सम्मानित किया गया

Kolkata

कोलकाता, सीमा गुप्ता: 127 वर्षीय स्वामी शिवानंद जी को कोलकाता महिला काव्य मंच द्वारा गुरुवार शाम एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला काव्य मंच की सदस्या गायत्री चक्रवती ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति श्यामल कुमार सेन उपस्थित थे। उन्होंने सभी धर्मों के सद्भाव पर जोर देने की बात कही।

उनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने योग चर्चा से रोगों से मुक्ति संभव होने पर बल देते हुए स्वामी शिवानंद जी का उदाहरण दिया। जिन्होंने जीवन भर योग पर जोर देने का काम किया है। इस अवसर पर 9 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया

उन्होंने आगे बताया कि स्वामी जी जब केवल आठ वर्ष के थे तब उन्होंने योगाभ्यास करना शुरू किया था। उनसे सीखते हुए सभी को योग और आयुर्वेद जैसी पुरानी परंपराओं का प्रचार करना चाहिए और उनकी पुरानी परंपराओं और गुणों पर गर्व करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में वीर चक्र प्राप्तकर्ता कर्नल एसके पुरी ने कहा कि हमें अपनी परंपराओं को लुप्त नहीं होने देना चाहिए। महिला काव्य मंच बंगाल की अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि हमारा भारत गुणों की खान है। हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए।

इस अवसर पर महिला काव्य मंच की अध्यक्ष आरती सिंह, दक्षिणी इकाई की अध्यक्ष सीमा गुप्ता, उत्तरी इकाई की अध्यक्ष चंदा प्रह्लाद ने स्वामी शिवानंद जी को उत्तरी और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर गायत्री चक्रवर्ती का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य कवियों में दर्शना शर्मा, रंजना शर्मा, उषा जैन, रोमा सिन्हा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *