शांति की शुरुआत हर एक मनुष्य से होती है : प्रेम रावत

International National

नई दिल्ली:  विश्व प्रसिद्ध शिक्षक, बेस्टसेलर लेखक और मानवतावादी प्रेम रावत ने राज विद्या केंद्र, छत्तरपुर में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों को शांति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के स्थानीय निवासियों के अलावा हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब आदि कई निकटवर्ती राज्यां से लोग आये हुए थे और स्थानीय मीडिया, छात्रगण और जीवन के सभी क्षेत्रों से संबंधित गणमान्य व्यक्तियों के अलावा विदेशों से आए अतिथि भी शामिल हुए।

 शांति सभी मनुष्यों की मूलभूत आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान, प्रेम ने ‘खुद को जानने‘ के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वो यहां जटिल चीजों को सरल बनाने के लिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जीवन में सभी चीजों की दो अलग-अलग प्रकृति होती है – एक वह जो आपको अपने करीब लाती है और दूसरी वह जो आपको खुद से दूर ले जाती है। और फिर उन्होंने दर्शकों के सामने एक सवाल रखा, ‘‘आपके जीवन में किन चीजों की संख्या अधिक है, वो जो आपको खुद के करीब लाती हैं, या वो जो आपको खुद से दूर ले जाती हैं ?‘‘

प्रेम ने एक कहानी के माध्यम से इस बात पर जोर दिया कि हमें जीवन में उन चीजों को महत्व देना चाहिए जो हमें खुद के करीब लाने में मदद करती हैं। तभी हमारे जीवन में शांति और आनंद आएगा।

प्रेम के अनुसार, शांति एक ऐसी चीज़ है जिसका अनुभव प्रत्येक मनुष्य को अपने हृदय में करना चाहिए। यदि लोग शांति का सम्मान करना शुरू कर दें, तो शांति अवश्य होगी। जिस शांति की हम तलाश कर रहे हैं वह हमारे भीतर है और हम उसे वहीं पा सकते हैं। इस गूढ़ किन्तु सरल संदेश को उपस्थित श्रोताओं ने मंत्रमुग्ध होकर सुना। लाखों लोगों द्वारा ध्यानपूर्वक शांति के संदेश को सुनना और शांति की यात्रा में एक कदम और आगे बढ़ाते देखना, निश्चित रूप से एक शानदार दृश्य था।

2 अप्रैल को, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में प्रेम रावत ने किसी एक लेखक द्वारा पुस्तक पढ़ने के कार्यक्रम में भाग लेने वाले अब तक के सबसे बड़े दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उस कार्यक्रम में, 1,14,704 लोगों ने उनकी न्यूयॉर्क टाइम्स की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक, ‘हियर योरसेल्फ : हाउ टू फाइंड पीस इन ए नॉइजी़ वर्ल्ड‘ का हिंदी संस्करण ‘स्वयं की आवाज़‘ को उनके द्वारा पढ़ते हुए सुना।

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान, प्रेम रावत को हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स, इंडिया के संपादक सचिन शर्मा द्वारा सराहना प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। यह उस शानदार उपलब्धि – ‘हियर योरसेल्फ‘ एवं ‘स्वयं की आवाज‘ के सम्मान में दिया गया, जिसने एक साल से भी कम समय में अकेले भारत में 1,25,000 से अधिक की बिक्री का आंकड़ा छू लिया।

26 नवंबर को बोधगया, बिहार में, प्रेम रावत ने ‘‘जीवन के मूल्य को समझें : अपने आपको जानें‘‘ शीर्षक से एक कार्यक्रम को सम्बोधित किया जिसमें 3,75,603 दर्शकों ने भाग लिया, जिसने ‘‘एक अकेले वक्ता को सुनने आए सबसे बड़ी उपस्थिति‘‘ का नया गिनीज़ विश्व रिकार्ड बनाया। इस प्रकार प्रेम रावत ने एक साल के अंदर दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।

प्रेम रावत जी के बारे में :

प्रेम रावत एक विश्व प्रसिद्ध शिक्षक, बेस्टसेलिंग लेखक एवं मानवतावादी हैं और हाल ही में वे दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित हुए हैं। वे दुनिया भर के अपने श्रोताओं को वास्तव में अपने आपसे जुड़ने और संतुष्टि का जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रेम रावत ने अपने शांति के संदेश से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। उनके द्वारा इस दिशा में निरंतर किये गये प्रयासों ने 100 से अधिक देशों में लोगों को आशा और शांति का एक व्यावहारिक संदेश दिया है जो प्रत्येक मनुष्य के लिए है। उनका संदेश उनके व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है, उन्होंने पिछले छः दशकों से अधिक समय में 5,500 से अधिक कार्यक्रमों को संबोधित किया है।

एक प्रतिभाशाली बालक और 70 के दशक के किशोर से लेकर विश्व शांति दूत बनने तक, प्रेम रावत ने अपनी पुस्तकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, वेब साइट सामग्री, मीडिया साक्षात्कार, लाइव कार्यक्रमों और संबोधनों के माध्यम से लाखों लोगों को असाधारण स्पष्टता, प्रेरणा और जीवन की गहरी सीख दी है। उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर श्रोताओं को संबोधित किया है जैसे संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संसद और कई विश्वविद्यालयों जैसे हार्वर्ड, ऑक्सफोर्ड, आई आई एम अहमदाबाद, आई आई टी दिल्ली आदि।

प्रेम रावत जी प्रेम रावत फाउन्डेशन के संस्थापक हैं। यह फाउन्डेशन जीवन के सभी वर्गों एवं व्यवसायों के लोगों के साथ मिलकर मानवीय कार्यों को करता है। प्रेम रावत जी अपने श्रोताओं को बताते हैं कि अपने भीतर स्थित शांति और संतुष्टि का अनुभव कैसे करें। उनका पीस एजुकेशन प्रोग्राम, प्रेम रावत जी के संबोधनों पर आधारित एक थीम बेस प्रोग्राम है। इसका प्रशिक्षण विश्व स्तर पर 1,500 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में दिया जाता है और इसमें 4,00,000 से अधिक लोग अब तक भाग ले चुके हैं।

इसको दुनिया भर में 775 से अधिक कारागृहों में दिखाया जा रहा है, जिससे उनके द्वारा बार-बार अपराध करने के स्वभाव में बदलाव आता है और वे एक सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित होते हैं। यह प्रोग्राम 80 देशों में उपयोग किया जा रहा है और 40 भाषाओं में अनुवादित है। प्रेम रावत फाउंडेशन का नवीनतम ‘शांति शिक्षा कार्यक्रम ई डी यू‘ विशेष रूप से शिक्षकों और शिक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है और हाल ही में उन्होंने 1 नवंबर, 2023 को जी ई एस एस, दुबई में अपना संदेश दिया।

उनका प्रेम रावत फाउंडेशन भारत में बनटोली (रांची) में ‘जन भोजन‘ सुविधा भी संचालित करता है जिसमें बच्चों और बुजुर्गों को हर रोज पौष्टिक, स्थानीय भोजन और स्वच्छ पानी मिलता है। इस सुंदर पहल से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार आया है, स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है, अपराध की दर में गिरावट आई और इस तरह स्थानीय अर्थ व्यवस्थाएं भी बेहतर हुई है। ऐसी ही सुविधाएं नेपाल और घाना में भी संचालित की जा रही हैं।

अकेले 2023 में, प्रेम रावत ने टी वी, प्रिंट और रेडियो के माध्यमों से 775 मिलियन से अधिक लोगों को अपना संदेश दिया है। प्रेम रावत ने हाल ही में दुनिया भर के शिक्षकों के लिए अपने अद्वितीय शांति शिक्षा कार्यक्रम को प्रस्तुत करने और अपनी बेस्टसेलिंग पुस्तक, ‘हियर योरसेल्फः हाउ टू फाइंड पीस इन ए नॉइजी़ वर्ल्ड‘ का अरबी संस्करण लॉन्च करने के लिए दुबई, संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की। उनकी इस ऐतिहासिक यात्रा ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान आकर्षित किया जो उनकी अंतर्दृष्टि और प्रयासों को लाखों लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

प्रेम रावत को संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित विश्व प्रसिद्ध शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में आयोजित एक कार्यक्रम में, उनकी सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक, ‘हियर योरसेल्फः हाउ टू फाइंड पीस इन ए नॉइज़ी वर्ल्ड‘ के अरबी संस्करण के विमोचन के अवसर पर बोलने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।

प्रेम रावत न्यूयॉर्क टाइम्स के ‘हियर योरसेल्फः हाउ टू फाइंड पीस इन ए नॉइज़ी वर्ल्ड‘ के बेस्टसेलर लेखक हैं। 02 अप्रैल, 2023 को लखनऊ में आयोजित एक अकेले लेखक द्वारा ‘स्वयं की आवाज़‘ पुस्तक पढ़ने के लेखन कार्यक्रम में 1,14,704 लोगों की रिकार्ड उपस्थिति दर्ज हुई जिसके लिए उन्हें गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

हाल ही में, 26 नवंबर, 2023 को बोधगया (बिहार) में, प्रेम रावत ने ‘एक अकेले वक्ता द्वारा सबसे बड़ी उपस्थिति‘ के लिए एक नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उन्होंने 3,75,603 श्रोताओं को संबोधित किया। इस प्रकार वे दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक बन गए।

रावत एक पायलट भी हैं जिन्हें 15,000 घंटो की उड़ान का अनुभव प्राप्त है। वे एक आविष्कारक, फोटोग्राफर, क्लासिक कार रेस्टोरर और साथ ही एक सफल पारिवारिक व्यक्ति हैं। उनकी चार संतानें हैं जबकि वे चार बच्चों के दादा भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *