महिला काव्य मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न

Kolkata West Bengal

कोलकाता : अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच कोलकाता ईकाई की मासिक काव्य गोष्ठी उत्साहपूर्ण वातावरण में 25 फरवरी (शनिवार) को सम्पन्न हुई।  दीप प्रज्वलन अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच पश्चिम बंगाल ईकाई की अध्यक्षा आरती सिंह द्वारा किया गया।  उन्होंने अपने गीत से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गायत्री चक्रवर्ती ने सभी का स्वागत किया। शोभा ने सरस्वती वंदना के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया।

रीता चंद पात्र ने बखूबी मंच संचालन किया और कार्यक्रम को मंजिल तक पहुँचाया। अध्यक्षता सीमा गुप्ता ने की। सीमा गुप्ता ने हर सदस्य की रचना को सराहा। कार्यक्रम का विषय था “जिंदगी में रंगों का महत्व” । सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। किसी ने अपने संस्मरण सुनाये तो किसी ने गज़ल। रंग बिरंगी कविताओं और गीतों से मंच रंगीन हो गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन आरती सिंह ने किया।

कवि गोष्ठी में भाग लेने वाली कवयित्रियां आरती सिंह, गायत्री चक्रवर्ती, सीमा गुप्ता, शोभा देवी, प्रसन्ना चोपड़ा, डॉ० उषा पाण्डेय, बबीता अग्रवाल ‘कँवल’, रीता चंद पात्र, डॉ० मनोरमा बघेल, नीलम जैन और शशि लाहोटी मौजूद रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *