कोलकाता इकाई की महिला काव्य मंच की मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न

Kolkata

कोलकाता : कोलकाता ईकाई की अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच का मासिक काव्य गोष्ठी बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पश्चिम बंगाल की अध्यक्ष आरती सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना किया। कोलकाता ईकाई की अध्यक्ष गायत्री चक्रवर्ती ने मंच पर सभी का स्वागत किया। दर्शना शर्मा ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया और कार्यक्रम को मंजिल तक पहुंचाया। रीता चन्द पात्र ने सरस्वती वंदना कर माँ शारदे का आवाहन किया।

काव्य गोष्ठी का मुख्य विषय रवीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्य पर प्रकाश डालना तथा बंगाल की संस्कृति की चर्चा करना रहा। जिसमें सभी ने एक से बढ कर एक कवितायें प्रस्तुत कीं। इस बार पटना से मुख्य अतिथि के रुप में साहित्यकार अष्मिता सिंह रही। अष्मिता सिंह ने भी रवीन्द्रनाथ की कविताओ को पढा।


एकला चलो‘ कविता का रसास्वादन सभी ने किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली कवयित्रियाँ थी – आरती सिंह, चंदा प्रह्लादका, डॉ. उषा पाण्डेय, सीमा गुप्ता, गायत्री चक्रवर्ती, शशि लाहोटी, रीता चन्द पात्र, सुशीला चनानी, सुशीला ललवानी,नीतू शर्मा , एकता एवं दर्शना शर्मा। दर्शना शर्मा जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *