महिला काव्य मंच की दक्षिणी कोलकाता ईकाई की ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी

Kolkata National

कोलकाता : महिला काव्य मंच के दक्षिणी कोलकाता ईकाई द्वारा आयोजीत ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। गुरुवार को हुए इस सफलतापूर्वक काव्य गोष्ठी में सर्वप्रथम कोलकाता इकाई की अध्यक्षा आरती सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सभी कवयित्रियों का मंच पर स्वागत किया।

जिसके बाद नीलम जैन ने सरस्वती वंदना के साथ माहौल को भक्तिमय कर आनंदमय कर दिया। रीता चंद पात्र के संचालन में कार्यक्रम संचालित हुआ। जिसके बाद सीमा गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम ने अपनी रफ्तार पक़ड़ी और अपनी मंजिल की ओर बढ़ने लगा।

इस बार का विषय था फाल्गुन यानी होली।

होली आई , होली आई

साथ अपने रंग लाई

लाल, पीले, हरे रंगो की

देखो ये बहार लाई l

कान्हा आए, गोपियां आई

तुम भी आओ सखियां मोरी

मिलजुल कर हम खेले होली।

जैसा कि काव्य गोष्ठी का विषय होली और सखियों का साथ था। सबने मिलकर रंग-बिरंगी कविताओं की बौछार से मंच काव्य रुपी रंगीन कर दिया। कार्यक्रम के अंत में डाक्टर उषा पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली कवयित्रियां मे आरती सिंह, सिलीगुड़ी से बबिता अग्रवाल, कोलकाता से सीमा गुप्ता, रीता चंद पात्र, बंगलौर से ज्योति तिवारी, मुंबई से शोभा सतीश पाठक, सुशीला चनानी, चंदा प्रह्लादका, डाक्टर उषा पांडे, नीलम जैन, प्रसन्ना चोपड़ा और कर्नाटक से शोभा देवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *