गृह मंत्री ने बंगाल के चमकते सितारे फिल्म को किया रिलीज

National West Bengal

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार शाम कोलकाता के साइंस सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘बंगाल के चमकते सितारों (लुमिनरीज़ आफ बंगाल) फिल्म को रिलीज किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की इकाई साइंस सिटी ने यह फुल डोम डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है।

इस मौके पर पहली बार इस फिल्म को प्रदर्शित भी किया गया। मौके पर केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे। इस फिल्म में बंगाल के उन महापुरुषों की कहानी फिल्माई गई है, जिन्होंने देश को नई दिशा दी है।

साइंस सिटी के निदेशक अनुराग कुमार ने बताया कि 30 मिनट की इस फिल्म में विभिन्न क्षेत्रों में बंगाल व यहां के महापुरुषों के योगदान को दर्शाया गया है। इसमें शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, कला, अध्यात्म से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन हर क्षेत्र में योगदान का जिक्र है।

कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, ईश्वरचंद्र विद्यासागर व अन्य महापुरुषों के अलावा बंगाल के क्रांतिकारियों के योगदान को दिखाया गया है, जिससे नई पीढ़ी प्रेरित होंगे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ खर्च हुए हैं और पहली बार इस तरह का फिल्म बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *